भोपाल। bhopal khaki pr juye ka dag राजधानी भोपाल के पॉश और व्यस्त इलाके शाहपुरा से कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। शाहपुरा थाना पुलिस ने बंगाली मोहल्ले में स्थित एक घर के अंदर चल रहे अवैध जुए के बड़े अड्डे पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से फड़ संचालक सहित कुल 13 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। सबसे हैरान और चिंता की बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल (SAF) के दो जवान भी शामिल हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना पर पुलिस की घेराबंदी bhopal khaki pr juye ka dag
शाहपुरा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बंगाली मोहल्ले के जे-36 मकान के अंदर बड़े पैमाने पर जुए का खेल संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से देर रात मकान को चारों तरफ से घेरकर अचानक दबिश दी। पुलिस को अचानक सामने देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी 13 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

लाखों की नकदी और 14 मोबाइल बरामद
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान जुए की फड़ से भारी मात्रा में माल बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 1 लाख 4 हजार रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं।

फड़ संचालक सहित विभिन्न इलाकों के लोग गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस मकान में जुए की महफिल सजी थी, उसका मालिक विकास वशिष्ठ है, जो खुद इस फड़ को संचालित कर रहा था। इस अड्डे पर दांव लगाने के लिए भोपाल के कई अलग-अलग इलाकों से लोग जुटे थे। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट (Gambling Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

bhopal khaki pr juye ka dag पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह अवैध फड़ यहाँ कितने समय से संचालित हो रही थी और इसमें शहर के और कौन-कौन से रसूखदार लोग या ठिकाने शामिल हैं। वहीं, जुए की फड़ पर पुलिस जवानों की गिरफ्तारी के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दोनों जवानों पर विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।