जबलपुर। jabalpur honey trap news मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने गोपालबाग स्थित कदम ट्री होटल में जाल बिछाकर उमरिया जिले की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से वसूली की पहली किस्त के रूप में 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
सोशल मीडिया और डांस प्रोग्राम से शुरू हुई थी कहानी jabalpur honey trap news
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला का नाम पूजा रैदास (28 वर्ष) है, जो उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है। उसकी मुलाकात ग्वारीघाट निवासी एक रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह (34 वर्ष) से अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जो बाद में एक डांस प्रोग्राम के दौरान नजदीकी में बदल गई। दोनों के बीच मोबाइल नंबर साझा हुए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

शादी का दबाव और 20 लाख रुपये की डिमांड
कारोबारी ने 18 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, वह महिला की पारिवारिक स्थिति देखकर पहले भी उसे करीब 8 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे चुका था। लेकिन पिछले कुछ समय से महिला उस पर अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दबाव बनाने लगी। जब कारोबारी ने मना किया, तो महिला ने उसे झूठे केस (जैसे दुष्कर्म के मामले) में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग कर डाली।

7 लाख में हुआ सौदा, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
jabalpur honey trap news लगातार मिल रही धमकियों के बाद दोनों के बीच 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। कारोबारी की शिकायत पर एक्शन लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों को कदम ट्री होटल में तैनात कर दिया। जैसे ही कारोबारी पहली किस्त के 2.50 लाख रुपये लेकर होटल पहुंचा और महिला रकम लेकर बाहर निकलने लगी, तभी घेराबंदी कर बैठी पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।
BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308-2, 308-6 और 351-2 (जबरन वसूली और धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या महिला ने इस तरह से शहर के कुछ अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।