
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण संभावित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब‘ (Cyclone Arnab) का खतरा तेजी से बढ़ गया है। यदि यह मौसमी सिस्टम पूरी तरह चक्रवात में बदल जाता है, तो यह साल 2026 का पहला चक्रवाती तूफान होगा, जिसका नाम बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस मौसमी हलचल को देखते हुए मुख्य रूप से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, Cyclone Arnab यह मौसमी सिस्टम लगातार उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. अनुमान है कि यह 23 सितंबर की रात से 24 सितंबर की सुबह के बीच दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है. इस दौरान तटीय क्षेत्रों में 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी है।





