वरिष्ठ नागरिक एवं रिटायर्ड कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या मे जोडने के लिए चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
Bharatiya Mazdoor Sangh मध्य प्रदेश रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी पेंशनर महासंघ की बैठक भोपाल में संपन्न हुई, भारतीय मजदूर संघ से संबंधित एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के सहयोगी संगठन पेंशनर महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
वरिष्ठ नागरिक,रिटायर्ड कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री अखिलेश तिवारी ने बताया कि जीवन भर अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारी के हितों एवं सम्मान के लिए हमारा संगठन सतत प्रयासरत है कई बार देखने में आया है कि रिटायरमेंट के पश्चात कर्मचारी अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं और हमारा सतत प्रयास रहता है कि किसी भी रिटायर्ड कर्मचारी को असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई तथा महासंघ की रीति नीति से अवगत कराकर बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा इस सदस्यता अभियान के लिए सारणी निवासी जयप्रकाश सोनी, एवं बगडोना निवासी रघुनाथ मालवीय को प्रमुख रूप से नियुक्त किया गया।