
वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ डेहरिया ने छतरपुर पहुंचकर सतपुडांचल क्षेत्र से अवगत कराकर क्षेत्र में आने के लिए किया आग्रह
पूज्य संत श्री धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार dhirendra shastri से छतरपुर स्थित उनके धाम मे सारणी पाथाखेड़ा क्षेत्र के समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ डेहरिया ने आत्मीय भेंट कर उन्हें सारणी पाथाखेड़ा क्षेत्र के लिए आमंत्रित किया जिस पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने आशीर्वाद देते हुए सहमति जताई।

जगन्नाथ डेहरिया ने बताया कि पूज्य महाराज से धर्म संस्कृति सनातन परंपराओं और समाजहित से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ उनका मार्गदर्शन आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करता है।
dhirendra shastri इन विषयों के अलावा उन्हें मेरे द्वारा सतपुडा के विषय में अवगत करा कर जब उनसे क्षेत्र में आने के लिए आग्रह किया गया तो उनके द्वारा आशीर्वाद स्वरुप सहमति जताई गई एवं प्रयास किया जाएगा की जल्द ही बागेश्वर धाम सरकार का क्षेत्र में प्रथम आगमन हो सके इस आत्मीय भेंट एवं संवाद के दौरान डेहरिया द्वारा बागेश्वर धाम सरकार को मेरा सन्यासी नामक पुस्तक में भेंट की गई।




