
भोपाल। MP DElEd Second Chance Time Table माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने डी.एल.एड. (D.El.Ed.) प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए द्वितीय अवसर (Second Chance) परीक्षा वर्ष 2026 की आधिकारिक समय-सारणी जारी कर दी है। जो छात्र मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या अनुत्तीर्ण रहे थे, उनके लिए मण्डल द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।
मण्डल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रथम और द्वितीय वर्ष दोनों की परीक्षाएं 16 नवंबर 2026 से शुरू होकर 27 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएंगी।
दोपहर के सत्र में होंगी परीक्षाएं, ये है समय
एमपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डी.एल.एड. द्वितीय अवसर परीक्षा के सभी प्रश्न-पत्र एक ही शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (1st Year) का परीक्षा कार्यक्रम:
- 16.11.2026 (सोमवार): प्रोफिशिएंसी इन इंग्लिश (812)
- 17.11.2026 (मंगलवार): योग शिक्षा (813)
- 18.11.2026 (बुधवार): बाल्यावस्था एवं बाल विकास (801)
- 19.11.2026 (गुरुवार): समसामयिक भारतीय समाज में शिक्षा (802)
- 20.11.2026 (शुक्रवार): पूर्व बाल्यावस्था परिचर्या एवं शिक्षा (803)
- 21.11.2026 (शनिवार): भाषा बोध एवं प्रारंभिक भाषा विकास (804)
- 23.11.2026 (सोमवार): पाठ्यचर्या, शिक्षाशास्त्र और आईसीटी का एकीकरण (805)
- 24.11.2026 (मंगलवार): पैडागोजी ऑफ इंग्लिश (806) / गणित शिक्षण (807) / पर्यावरण अध्ययन शिक्षण (808)
- 25.11.2026 (बुधवार): हिंदी भाषा शिक्षण (809)
- 26.11.2026 (गुरुवार): संस्कृत / उर्दू / मराठी भाषा शिक्षण (810)
- 27.11.2026 (शुक्रवार): कला एवं कार्य शिक्षा (811)
डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (2nd Year) का परीक्षा कार्यक्रम:
- 16.11.2026 (सोमवार): संज्ञान, अधिगम और बाल विकास (901)
- 17.11.2026 (मंगलवार): समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या बोध (902)
- 18.11.2026 (बुधवार): शिक्षा में समावेशी एवं जेंडर परिप्रेक्ष्य (903)
- 19.11.2026 (गुरुवार): शालेय संस्कृति, नेतृत्व और विकास (904)
- 20.11.2026 (शुक्रवार): आधुनिक विश्व में शिक्षा / सूचना एवं संचार तकनीक का एकीकरण (905)
- 21.11.2026 (शनिवार): हिंदी भाषा शिक्षण / संस्कृत / उर्दू / मराठी (906/907)
- 23.11.2026 (सोमवार):
अंग्रेजी भाषा शिक्षण (908)
- 24.11.2026 (मंगलवार): गणित / गणित शिक्षण (उच्च प्राथमिक हेतु) (909)
- 25.11.2026 (बुधवार): सामाजिक विज्ञान / विज्ञान शिक्षण (910/911)
अवकाश के दिनों में भी नहीं बदलेगा शेड्यूल
माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने अपने निर्देशों में साफ कहा है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा कोई स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश (Holiday) घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं अपने निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही संपन्न होंगी। परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। छात्र इस आधिकारिक टाइम टेबल को एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
mpbse.nic.in पर जाकर भी देख सकते हैं।MP DElEd Second Chance Time Table

MP DElEd Second Chance Time Table





