
प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग mp Principal Secretary jail श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता सोमवार को जिला जेल बैतूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन नवीन जिला जेल का भी निरीक्षण कर निमार्ण कार्य की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

mp Principal Secretary jail प्रमुख सचिव महोदय श्री गुप्ता जिला जेल बैतूल में बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालयीन पेशियों की व्यवस्था का अवलोकन किया गया एवं निर्देश दिये गये कि सभी बंदियों की न्यायालयीन पेशिया प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख सचिव महोदय द्वारा ई-प्रिजन्स के माध्यम से डाटा संधारण व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा साथ ही जिला जेल में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया गया तथा उसे प्रभावी रूप से संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये।

mp Principal Secretary jail प्रमुख सचिव श्री गुप्ता द्वारा मध्य प्रदेश गृह निर्माण मण्डल के उपायुक्त श्री एम के साहू, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री प्रकाश संगमनेरकर एवं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर भोपाल श्री प्रदीप कड़वे तथा प्रोजेक्ट मेनेजर श्री ककड़े के साथ नवनिर्मित जिला जेल का निरीक्षण कर mp Principal Secretary jail मध्य प्रदेश गृह निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन, सर्किल जेल अधीक्षक नर्मदापुरम श्री संतोष सोलंकी, मध्य प्रदेश गृह निर्माण मण्डल के उपायुक्त श्री एम के साहू, जेल अधीक्षक जिला जेल बैतूल श्री योगेंद्र कुमार तिवारी, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री प्रकाश संगमनेरकर एवं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भोपाल श्री प्रदीप कड़वे, श्री प्रकाश पंजवानी उपयंत्री तथा प्रोजेक्ट मेनेजर श्री ककड़े उपस्थित रहें।




