सारणी (बगडोना)। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना mp skill development mission ‘स्किल इंडिया’ (स्किल डेवलपमेंट) के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें नए करियर विकल्पों से जोड़ने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत शाहपुर बीजादेही स्थित शासकीय कन्या शाला की छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ सारणी के व्यावसायिक क्षेत्र बगडोना में संचालित प्रतिष्ठित ‘ब्यूटी सीक्रेट फैमिली सलून एंड अकादमी’ का शैक्षणिक भ्रमण (विजिट) किया।
गेस्ट लेक्चर से मिली थी प्रेरणा
इस भ्रमण की नींव एक दिन पूर्व ही रखी गई थी, जब अकादमी की संचालिका श्रीमती सारिका जी ने शासकीय कन्या शाला (शाहपुर बीजादेही) में पहुँचकर एक विशेष गेस्ट लेक्चर (अतिथि व्याख्यान) दिया था। शासन की स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत आयोजित उस सत्र में उन्होंने छात्राओं को ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीशियन के क्षेत्र में करियर बनाने की बारीकियों और अपार संभावनाओं के बारे में विस्तार से गाइड किया था।

अकादमी आकर छात्राओं ने देखा प्रैक्टिकल वर्क
mp skill development mission उसी प्रेरणा सत्र के अगले चरण में आज विद्यालय की छात्राएं अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बगडोना स्थित ‘ब्यूटी सीक्रेट अकादमी’ पहुँचीं। भ्रमण के दौरान संचालिका सारिका जी ने सभी छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अकादमी की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया। उन्होंने बच्चों को लाइव डेमो और प्रैक्टिकल टूल्स दिखाते हुए समझाया कि कैसे ब्यूटीशियन का क्षेत्र आज के समय में एक सम्मानजनक और आत्मनिर्भर करियर विकल्प बनकर उभरा है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
अकादमी की आधुनिक तकनीकों और प्रोफेशनल कोर्सेज को देखकर छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आईं। शिक्षिकाओं ने इस तरह के प्रैक्टिकल नॉलेज को छात्राओं के भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया। इस सफल भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को किताबी ज्ञान से इतर व्यावसायिक दुनिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जो उन्हें भविष्य में स्वावलंबी बनने में मदद करेगा।