भोपाल: mp tet मध्य प्रदेश के स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 8) में अध्यापन कर रहे सेवारत शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या 1385/2025 और 1386/2025 में पारित आदेश के अनुपालन में आयोजित की जा रही पात्रता परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन की तारीखों में बड़ा संशोधन किया है।
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) मध्य प्रदेश के पत्र क्रमांक/TET/2026/PA//6/1832 दिनांक 16.09.2026 के प्राप्त निर्देशों के बाद मंडल ने आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है, जिससे तकनीकी या अन्य कारणों से चूके शिक्षकों को एक और मौका मिल गया है।
अब यह रहेंगी नई तिथियां:
संशोधित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरने और उसमें सुधार (Correction) करने की नई तारीखें इस प्रकार हैं:
संशोधित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरने और उसमें सुधार (Correction) करने की नई तारीखें इस प्रकार हैं:
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि: पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 को बढ़ाकर अब 05 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। (आवेदन की शुरुआत 21 अगस्त 2026 से हुई थी)।
- आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि: mp tet ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि को 20 सितंबर से बढ़ाकर अब 06 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। (संशोधन की विंडो भी 21 अगस्त 2026 से खुली हुई है)।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हो रही परीक्षा
यह पात्रता परीक्षा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 01 सितंबर 2025 को दिए गए फैसले के अधीन आयोजित की जा रही है, mp tetजिसके तहत प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर पढ़ा रहे उन सभी शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है जो इसके दायरे में आते हैं।

अंतिम समय में पोर्टल पर आने वाले भारी ट्रैफिक और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए मंडल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख (5 अक्टूबर) का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें।