
भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग और पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल द्वारा police inspector पुलिस निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की एक बड़ी तबादला सूची जारी की गई है। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जारी किए गए इस आदेश के तहत कुल 68 निरीक्षकों को अस्थाई रूप से तत्काल प्रभाव से नई इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।
जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति 2026 के तहत जारी किया गया है। सूची में प्रमुख रूप से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित विभिन्न जिलों और विशेष शाखाओं में पदस्थ निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
प्रमुख तबादलों की मुख्य झलकियाँ:
- भोपाल और इंदौर में बड़े फेरबदल:police inspector
- बाबूलाल कुमरावत को जिला इंदौर नगरीय से जिला खण्डवा भेजा गया है।
- संदीपिका ठाकुर को जिला सिवनी से जिला भोपाल नगरीय की कमान सौंपी गई है।
- लोकेन्द्र सिंह हिरोर को इंदौर ग्रामीण से जिला राजगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
- कपिल शर्मा को जिला इंदौर नगरीय से राज्य सायबर मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
- जयसी राम बरडे को जिला झाबुआ से जिला इंदौर नगरीय पदस्थ किया गया है।
- विशेष विंग और मुख्यालय स्तर पर बदलाव:
- उमा कुशवाह को लोकायुक्त मुख्यालय भोपाल से मानव अधिकार आयोग भोपाल भेजा गया है।
- सीमा शर्मा को विशेष शाखा पुमु भोपाल से नारकोटिक्स विंग इंदौर नियुक्त किया गया है।
- प्रतिभा तोमर को लोकायुक्त संगठन भोपाल से जिला ग्वालियर स्थानांतरित किया गया है।
- ज्योत्स्ना वर्मा को विशेष शाखा पुमु भोपाल से अजाक शाखा पुमु भोपाल भेजा गया है।
- शिक्षकों एवं प्रशिक्षण संस्थानों में पदस्थापना:
- राम शर्मा को पीटीएस तिघरा से जिला भिण्ड भेजा गया है।
- कविता अलावा को पीटीसी इंदौर से जिला बडवानी स्थानांतरित किया गया है।
- नितिन शर्मा को पीटीसीएस भौरी भोपाल से जिला छतरपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- भोपाल और इंदौर में बड़े फेरबदल:police inspector
पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश:police inspector
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्यमुक्त किया जाए। जिले के अंदर कार्य का आवंटन संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा इकाई में आमद (जॉइनिंग) देने पर किया जाएगा। आदेश में यह भी हिदायत दी गई है कि यदि कोई अधिकारी वर्तमान में निलंबन में है, तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए तत्काल इस कार्यालय को अवगत कराया जाए।







