
raksha bandhan jila jail betul रक्षा बंधन के पावन पर्व पर जिला जेल बैतूल में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों को उनके भाई-बहनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कराकर रक्षाबंधन का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

268 पुरुष बंदियों को उनकी 522 बहनों ने राखी बांधी
रक्षाबंधन के अवसर पर 268 पुरुष बंदियों को उनकी 522 बहनों ने राखी बांधी। वहीं 13 महिला बंदियों ने अपने 29 भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी। जेल प्रशासन की ओर से राखी बांधने के लिए पहुंची बहनों को थाली, दीपक, रोली, हल्दी एवं अक्षत की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
बच्चें मिले पिता से raksha bandhan jila jail betul
उन्होंने बताया कि जेल में परिरुद्ध बंदियों के बच्चों के लिए ‘रक्षा सूत्र सौहार्द पिता के साथ’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को अपने पिता के साथ बैठकर दो निवाले साथ में खाने का अवसर मिला।





