
घोड़ाडोंगरी— गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर सतपुड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, Satpura Higher Secondary School, Ghoradongri घोड़ाडोंगरी में देवों में प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश जी का मंगल आगमन हुआ। भगवान श्री गणेश जी के आगमन पर विद्यालय परिसर में उनका हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ स्वागत किया गया।
Satpura Higher Secondary School, Ghoradongri में अवसर पर पंडित पाराशर जी द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश जी की स्थापना एवं पूजन कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नितेश नागवंशी, वरिष्ठ दीदी प्रिया अग्रवाल, यशोदा ठाकरे सहित विद्यालय की प्रबंध समिति सतपुड़ा शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के साथ ही संपूर्ण विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं प्रसन्नता का वातावरण दिखाई दिया। Satpura Higher Secondary School, Ghoradongri ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने भगवान श्री गणेश जी की आराधना कर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सतपुड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घोड़ाडोंगरी की ओर से समस्त नगरवासियों को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।






