थाना शाहपुर पुलिस shahpur pulis dushkarm mamla की त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 06 घण्टे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पीड़िता नाबालिग की शिकायत के आधार पर आरोपी व्दारा नाबालिग पीडिता के साथ गलत काम( बलात्कार) कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर आरोपी राजेश यादव निवासी ग्राम हाथीकुण्ड, थाना शाहपुर के विरुद्ध अपराध धारा 64(2)m, 65(1), 351(3)BNS, 3(1)w(ii), 3(2)v एससी/एसटी एक्ट, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की संवेदनशील होने एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किए जाने से पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई हेतू वरिष्ट अधिकारी की निर्देशानुसार एक पुलिस टीम गठित कर आरोपी राजेश यादव पिता गजानन यादव निवासी हाथीकुण्ड को दिनांक 20.09.2026 के सुबह 09:00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में निरी. अरविंद कुमरे थाना प्रभारी शाहपुर, निरी. अंजना धुर्वे (महिला थाना प्रभारी), उप निरी. सोनम साहू, आरक्षक राजेश सेन, आरक्षक शिवेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रमोद, महिला आरक्षक संध्या धुर्वे एवं महिला आरक्षक मनीषा की सराहनीय भूमिका रही ।