
🔹 शाहपुर shahpur satta patti पुलिस की सट्टे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश खरपुसे, एसडीओपी शाहपुर सुश्री शैफा हाशमी एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे के निर्देशन में थाना शाहपुर पुलिस ने सट्टा लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
🔹पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर बस स्टैंड शाहपुर स्थित SBI बैंक के पास अस्पताल के सामने एक स्टेशनरी दुकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान बसंत गुप्ता पिता मुरलीधर गुप्ता, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 14 पतौवापुरा, शाहपुर को सट्टा पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया।
🔹आरोपी के कब्जे से 2,050 रुपये नगद, दो सट्टा पर्चियां, एक लीड पेन एवं Motorola G45 5G मोबाइल फोन जप्त किया गया। मोबाइल की जांच में विभिन्न WhatsApp नंबरों के माध्यम से सट्टे के लेन-देन संबंधी जानकारी एवं 9,395 रुपये के लेखे-जोखे की जानकारी प्राप्त हुई।
🔹shahpur satta patti आरोपी बसंत गुप्ता पिता मुरलीधर गुप्ता, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 14 पतौवापुरा, शाहपुर के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
🔹उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक ओ.पी. गड़वाल, एवं एसडीओपी कार्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन की अपील
shahpur satta patti सट्टा एवं जुआ जैसी अवैध गतिविधियां व्यक्ति और परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाती हैं। बैतूल पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे सट्टा एवं जुआ जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास होने वाली ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





