
WCL Mine 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब ₹80,000 का मशरूका बरामद
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों एवं चोरी सहित गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
🔹 घटना का विवरण
दिनांक 24.08.2026 को फरियादी गिरिधर डांगे, पिता गोविंदा डांगे, उम्र 47 वर्ष, सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक WCL पाथाखेड़ा द्वारा थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.08.2026 से 22.08.2026 की रात्रि के मध्य तवा-02 खदान, WCL पाथाखेड़ा में 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में कुल्हाड़ी एवं फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर खदान परिसर में घुसे।
🔹आरोपियों द्वारा तवा-02 खदान के मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काटकर करीब 35-40 फीट केबल तथा हॉल के अंदर रखी विद्युत सामग्री चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।
🔹पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की पतारसी करते हुए चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब ₹80,000 बरामद किया गया है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी
2. हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी।
3. सुमरलाल पिता मनोहर परते, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी
प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
🔹जप्त मशरूका
60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब ₹80,000
🔹 उल्लेखनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उनि. मनोज उईके, प्र.आर. मनोज डेहरिया, प्र.आर. ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, आरक्षक रविमोहन, आरक्षक देवा, आरक्षक राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹 पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं विशेष रूप से औद्योगिक संस्थानों, WCL प्रबंधन तथा खदान क्षेत्रों में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि खदान एवं अन्य संवेदनशील परिसरों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि, चोरी अथवा चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
🔹पुलिस द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।