
ब्यूरो रिपोर्ट
थाना आमला पुलिस की बड़ी सफलता — ₹ 20.85 लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार*
*रिश्तेदार निकला नकबजन, रिश्ते की आड़ में दिया चोri की वारदात को अंजाम*
*चोरी के जेवर से लिया गोल्ड लोन और अदा किए सारे कर्ज़*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना आमला पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जहां एक *बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 20,85,200/- रुपये का मशरूका बरामद* किया गया है।
दिनांक 09-10 मार्च 2026 की दरम्यानी रात फरियादी ओमकारजी टिकारे निवासी वार्ड क्रमांक 06, कुन्बी मोहल्ला आमला के घर में अज्ञात आरोपी द्वारा पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया गया। आरोपी ने घर में रखी आलमारी एवं पलंग पेटी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं बैग में रखे 30,000 रुपये चोरी कर लिये।
इस संबंध में *थाना आमला में अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही महेन्द्र उर्फ रंजीत देवड़े (उम्र 32 वर्ष) निवासी वृन्दावन कॉलोनी, कुम्हारखेड़ा रोड, बाणगंगा इंदौर को दिनांक 23.03.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी, फरियादी का रिश्तेदार (मौसा का घर) है। आरोपी ने आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते अपने ही रिश्तेदार के घर को निशाना बनाया।
आरोपी ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात को केपरी गोल्ड लोन फायनेंस, मरीमाता इंदौर में गिरवी रखकर 8,00,414 रुपये प्राप्त किए।
इसमें से 4,57,000 रुपये अपने फेडरल बैंक खाते से कर्ज चुकाने में उपयोग किए
शेष 2,98,000 रुपये आरोपी के खाते में पाए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा फ्रीज किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नगदी एवं बैंक राशि सहित *कुल 20,85,200/- रुपये





