
ब्यूरो रिपोर्ट
गुम मोबाइल अब मिलना हुआ आसान: बैतूल पुलिस ने 635 मोबाइल बरामद कर रचा भरोसे का नया इतिहास
• मोबाइल चोरी/गुम होने पर घबराएं नहीं—बैतूल पुलिस है साथ”
• जनता की पुलिस” का भरोसा: 80 लाख के मोबाइल वापस”
• टेक्नोलॉजी और टीमवर्क का शानदार परिणाम, साइबर ट्रैकिंग से मिली सफलता—635 मोबाइल बरामद”
• पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के कुशल निर्देशन में जिला बैतूल पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की खोज एवं बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी एवं तकनीकी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं जिले के समस्त थाना पुलिस की संयुक्त टीम को गुम हुए 635 मोबाइल फोन को बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
• बैतूल पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के जनवरी से मार्च माह तक कुल 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख है। इसके अतिरिक्त, दिनांक 01 जनवरी 2025 से अब तक कुल 635 गुमशुदा मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹80 लाख) बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से 535 से अधिक मोबाइल फोन (लगभग ₹71 लाख मूल्य) सत्यापन उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं।
• CEIR Portal के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन देश के विभिन्न राज्यों एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो से ट्रैक कर प्राप्त किए गए हैं, जिनमें Samsung, OnePlus, Motorola, Vivo, Oppo, Redmi एवं Realme कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इन मोबाइल फोन को छात्र-छात्राओं, मजदूरों, किसानों, गृहणियों सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों को सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।
• इस सराहनीय कार्य में साइबर सेल टीम उप निरीक्षक अश्विनी चौधरी, उप निरीक्षक नवीन सोनकर, आर. राजेंद्र धाडसे, आर. बलराम राजपूत, आर. दीपेन्द्र सिंह, आर पंकज नरवरिया,आर सचिन हनवते एवं थाना बोरदेही से आर. मनोज पाल, आर. सचिन दीवान, थाना आमला से आर.जितेंद्र, थाना भैंसदेही से आर. नारायण जाट, थाना झल्लार से आर. हर्षवर्धन एवं थाना आठनेर से आर.कंचन चौरे का विशेष योगदान रहा।