
ब्यूरो रिपोर्ट
🔷 सारणी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा शहर का माहौल खराब करने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
🔷 घटना का विवरण
🔹 प्रकरण क्रमांक-01
प्रार्थी शिव कुमरे निवासी शोभापुर कॉलोनी की रिपोर्ट पर दिनांक 13.03.2026 को आरोपी अभिजीत बारस्कर द्वारा गाली-गलौज करते हुए कटर से हमला कर प्रार्थी एवं उसके पड़ोसी राहुल कवड़े को घायल कर दिया गया। साथ ही आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 296, 118(1), 351(2) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹प्रकरण क्रमांक-02
प्रार्थी कोमल बरकड़े निवासी शोभापुर की रिपोर्ट पर दिनांक 13-14.03.2026 की रात्रि में आरोपी अभिजीत बारस्कर अपने साथियों विक्रम कुमरे, करण भारती एवं आशीष बिन्झाड़े के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं तोड़फोड़ की। आरोपियों द्वारा तलवार एवं डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल किया गया एवं लगभग 40-50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर
अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 296, 324(4), 331(6), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट* के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
🔷 कार्यवाही का परिणाम
प्रकरणों में मुख्य आरोपी अभिजीत बारस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी करण भारती एवं आशीष बिन्झाड़े की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
🔷 सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—
निरीक्षक जयपाल इनवाती (थाना प्रभारी सारणी), उपनिरीक्षक मनोज उईके (चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा), सहायक उपनिरीक्षक अजय भाट, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, सैनिक हीरालाल एवं सुभाष रघुवंशी सहित समस्त टीम।
🔷 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि पारिवारिक अथवा आपसी विवादों को बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्ण संवाद, सामाजिक सहयोग एवं पुलिस की सहायता से सुलझाने का प्रयास करें। कानून अपने हाथ में लेना दंडनीय अपराध है।
🔹साथ ही उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, विवाद या संकट की स्थिति में तुरंत डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक सहायता एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।