
धनराज साहू तहसील ब्यूरों
- हायर सेकंडरी स्कूल चिल्कापुर की छात्रा खुश्बू बारस्कर ने रचा इतिहास 90.02 प्रतिशत अंकों के साथ क्षेत्र को किया गौरान्वित।
- कु.श्रुति धोटे व नंदनी बारस्कर ने भी लहराया परचम। जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित।
भैंसदेही:। माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा हाल ही में घोषित वार्षिक परीक्षा परिणामों में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्कापुर का परीक्षा परिणाम बेहतर एवं संतोषप्रद रहा है जिससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामकिशोर सलामे ने परीक्षा परिणामों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्कापुर में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा जिसमें चिल्कापुर की होनहार छात्रा कु.खुश्बू बारस्कर पिता अशोक बारस्कर ने 90.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव, क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।

कु.खुश्बू बारस्कर ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य, अपने गुरुजनों एवं माता- पिता को देते हुए भविष्य में डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की है । इसी विद्यालय की होनहार छात्रा कु.श्रुति पिता सत्यदेव धोटे ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा तथा कु.नंदनी पिता धर्मराज बारस्कर ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन छात्राओं की उपलब्धियों से विद्यालय का सिर गर्व से ऊँचा हुआ है। चिल्कापुर विद्यालय की प्रावीण्य सूची में उपरोक्त छात्राओं के साथ ही लक्ष्मी/दिनेश, नंदनी/दिनेश, डॉली/गुलाबराव, दिपा/दमड्या, दर्शना/दिपक, जानवी/रविन्द्र, रुद्र/संतोष,सोनल/सुखदेव, पम्मी/मनोज एवं भूमेश्वरी/अजाबराव ने उचित स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया है।
ईनको मिलेगी स्कूटी
——————-
प्रभारी प्राचार्य रामकिशोर सलामे द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के वर्तमान नियमों के अनुसार विद्यालय में 90.2 प्रतिशत के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली खुशबू पिता अशोक बारस्कर एवं छात्रों में 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले रुद्र पिता संतोष गोले स्कूटी योजना के लिए पात्र हो सकते है। किंतु इसका निर्धारण शासन से भविष्य में जारी होने वाले नियमों एवं निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।
प्रभारी प्राचार्य श्री सलामे ने बताया कि चिल्कापुर विद्यालय में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी 95 प्रतिशत रहा है जो कि सराहनीय है।
जिसमें साक्षी/अनिल बारस्कर एवं मनीष /राजेन्द्र मुंडे ने बराबर- बराबर 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दोनों ने विद्यालय में प्रथम स्थान एवं प्रणव/मंगलमूर्ति वागद्रे ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा चेतना/कमलेश पाटनकर ने 90 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की टॉप टेन सूचि में उक्त विद्यार्थियों के साथ ही शोभा राने,इशिका धुर्वे, सपना डोंगरे, मयूर मुंडे, महिमा बारस्कर एवं दिव्या बारस्कर ने विद्यालय की टॉप टेन सूचि में जगह हासिल की है। विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के एसएमडीसी के वरिष्ठ सदस्य सांसद प्रतिनिधि धनराज साहू ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए विद्यालय पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य रामकिशोर सलामें सहित सभी शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियो एवं एसएमडीसी के सदस्यों श्री दादुराव पाटनकर, श्री लालाराम साहू, श्री राजकुमार बोड़खे,श्री दिलीप राने, श्री अशोक बारस्कर, श्री केशोराव बारस्कर,श्री गुलाबराव चढ़ोकार, श्री अजाबराव बोड़खे, महिला नेत्री श्रीमती कौशल्या पाटनकर, छात्रावास प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती वंदना मुंडेकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती यशोदा गौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों एवं स्टॉफ को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी है। प्रभारी प्राचार्य रामकिशोर सलामें ने विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम का श्रेय सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत,पालकों एवं एसएमडीसी सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की कड़ी लगन एवं मेहनत को देते हुए विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की बधाई दी है।
