
ब्यूरो रिपोर्ट
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 16 अप्रैल से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि 29 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग चिकित्सक, एमडी मेडिसिन, दंत रोग चिकित्सक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी। डिजीटल हेल्थ आईडी, आयुष्मान कार्ड अन्य स्वास्थ्य जांच, मलेरिया, टीबी, सिकल सेल स्क्रीनिंग ब्लड जांच, एक्स-रे, परिवार कल्याण काउंसलिंग की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हुरमाड़े ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविरों का लाभ लेने की अपील की है।






