
ब्यूरो रिपोर्ट
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई बैतूल में वर्ष 2026 के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित आईटीआई में इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 मई से 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून तक चलेगी।
संस्था प्राचार्य ने बताया कि 8वीं एवं 10वीं पास अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी संस्थान में उपस्थित होकर सीधे पंजीयन करा सकते हैं, वहीं नजदीकी कियोस्क सेंटर के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रवेश संबंधी जानकारी विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।
आईटीआई बैतूल में कोपा में 48 सीट, स्टेनो हिंदी में 48 सीट, वेल्डर 40 सीट, मैकेनिक डीजल में 48 सीट, वुडवर्क टेक्नीशियन में में 48 सीट, सोलर टेक्नीशियन 40 सीट, टर्नर 20 सीट, फिटर 20 सीट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 24 सीट, मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 सीट, विद्युतकार में 40 सीट और ड्राफ्टसमैन सिविल ट्रेड में 24 सीटों की संख्या निर्धारित है।
इन ट्रेडों में 1 वर्ष एवं 2 वर्ष अवधि के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। प्राचार्य ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश मिल सके।




