
ब्यूरो रिपोर्ट
पूर्व से प्रस्तावित मेंटनेंस कार्य के चलते आज दिनांक – 27.05.2026 – बुधवार को 33/11 के. व्ही. उपकेंद्र पाटाखेड़ा सारणी में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर एवं उपकरणों का मेंटनेंस कार्य किया जाना है। जिस हेतु समय प्रातः 7.30 बजे से 11.30 तक विद्युत् व्यवस्था अवरुद्ध रहेगी।
वितरण केंद्र सहायक प्रबंधक सारनी ने बताया की नगरपालिका क्षेत्र सारणी अंतर्गत वार्ड क्रमांक -1 से लेकर वार्ड क्रमांक -13 तक एवं ग्राम पंचायत खैरवानी ,ग्राम पंचायत लोनिया,ग्राम पंचायत विक्रमपुर,ग्राम पंचायत धसेड़,ग्राम पंचायत बाकुड़ ,ग्राम पंचायत जामखोदर के अंतर्गत सभी ग्रामों की विद्युत सप्लाई समय प्रातः 7.30 बजे से 11.30 तक अवरुद्ध रहेगी । “असुविधा के लिए खेद है “
नोट-मेंटनेंस कार्य अनुसार विद्युत सप्लाई के बंद चालू समय में परिवर्तन किया जा सकता हैं।



