
ब्यूरो रिपोर्ट
सारनी सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से मई माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर दशरथ पवार, किशोर रैवतकर, प्रीतम सिंह, मुन्नालाल पंवार,गुलाब राव पाटील,रमेश कुमार लोखंडे , लक्ष्मीबाई कवडकर, रूकमणी बाई सोना सेवानिवृत्त हुए। अब्दुल लतीफ खान कार्यालय सहायक श्रेणी एक अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए । श्री खान ने अपनी राशि समिति को सौप कर सराहनीय कार्य किया । इसी तरह श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह से संतोष कुमार वर्मा सहायक अभियंता सेवानिवृत्त हुए उन्होंने भी अपनी राशि समिति को देकर प्रशंसनीय कार्य किया है। मुख्य अभियन्ता एस के लिल्होरे , मनीष शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एस एन सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर , डी पी मिश्रा , उल्हास देशमुख, नरेश पनवार ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल, मिष्ठान और फोटो भेंट किया।दूसरी ओर श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त हुए एस के वर्मा सहायक अभियंता को भी स्व सुरक्षा निधी समिति की ओर से अभिनन्दन पत्र मुख्य अभियन्ता आर के साहू , नितीन नामजोशी और विनय तरटे ने प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री वर्मा ने अपनी देय राशि समिती को वापस अनुदान स्वरूप देकर सराहनीय कार्य किया है। सतपुड़ा संकुल में भी अब्दुल लतीफ खान कार्यालय सहायक श्रेणी एक और श्रीमति लक्ष्मी बाई कवडकर ने अपनी राशि को समिति के पवित्र उद्देश्य के लिए देकर प्रशंसनीय कार्य कर ने पर अभिनन्दन पत्र से सम्मानित किया।समिती मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सभी ताप और जल विद्युत गृहों के साध जबलपुर मुख्यालय में पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। समिती के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि मंडल केडर के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने बाद समिती को अनुदान स्वरूप अपनी राशि पुन: वापस कर बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। जिससे स्व सुरक्षा निधी समिती की आर्थिक स्थिती सुदृढ बनी है। जिसके कारण समिती नियमित सदस्यों को ओर अधिक सुविधाएं उपलब्ध करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही समिती के नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर वर्तमान में आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य के बचत खाते में रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान करती है। नियमित सदस्य के आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है।समिती की स्थापना के 50 वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। जिसका समारोह सारनी में आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर डी पी मिश्रा, उल्हास देशमुख, संजय जोशी , निकुंज सोनी , डाक्टर विजय रघुवंशी ,मनोज देशमुख, लाल बाबू गिरी, सोहनलाल कहार, अमित सल्लाम, संदीप आरसे, और गोपाल अरोरा , रेशमा सिंह, ओमप्रकाश सरोज, गुलाब पटाहे सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए।




