
ब्यूरो रिपोर्ट पन्ना प्रकाश तिवारी
लगातार बारिश से शाहनगर-बोरी मार्ग अवरुद्ध, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा।
थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन नें पुल क़े ऊपर पानी होने कि स्थित मे पार नहीं करने कि क्षेत्र वाशियो से कि आपील।
शाहनगर। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को शाहनगर-बोरी मार्ग पर केन नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पानी के तेज बहाव के कारण राहगीरों को पुल पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मार्ग अवरुद्ध होने से रामपुर, खजुरी, सुडोर, टुंडा, महिलवारा, लामतरा, महेवा, ठेपा, बोरी, खम्हरिया, आतारहाई, मालघन, झिन्ना, हरदुआ, रगौली, बुधरोड़, रेगुआ, खर्रा और परासी सहित दर्जनों गांवों का शाहनगर से संपर्क प्रभावित हो गया।
इधर, थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि शाहनगर-बोरी मार्ग की केन नदी तथा मरहा-बहरिया मार्ग की अलोनी नदी के पुल के ऊपर पानी बहने की स्थिति में किसी भी हालत में पुल पार न करें। उन्होंने लोगों से जलस्तर कम होने तक सावधानी बरतने की अपील की है।
लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने के साथ ग्रामीणों की परेशानी भी बढ़ गई है। प्रशासन और पुलिस द्वारा लोगों को नदी-नालों के तेज बहाव से दूर रहने तथा सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी जा रही है।






