
sarni pulice सारणी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।।
🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों, तथा चोरी जैसे अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा ‘‘ सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
🔹 मामले का संक्षिप्त विवरण-
फरियादी नंदकिशोर पिता पूरनलाल यादव उम्र 39 साल निवासी सलैया थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि सलैया मे जगदीश यादव के खेत मे लगा एयरटेल कम्पनी का टावर मे टार्च का उजाला दिखने पर फरियादी नंदकिशोर यादव ने मोहल्ले के अनुराग यादव, कैलाश यादव, एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ जाकर देखा तो कुछ चोर केबल काटकर चोरी कर लेकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 270/2026 धारा-331(4),305(ए) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा-317(4),95 बीएनएस का ईजाफा किया गया।
🔹 प्रकरण मे विवेचना के दौरान सारणी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
🔹 गिरफ्तार आरोपीगण
1. रोशनी प्रजापति पति शंकर प्रजापति उम्र 30 साल निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा
2. बाजी उर्फ यास्मीन शाह पति फरीद शाह उम्र 40 साल निवासी सुपर ई सारणी
प्रकरण मे 05 अपचारी बालको को भी अभिरक्षा मे लिया गया है, जिन्हे किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जायेगा।
🔹 जप्ती मशरूकाः-
50 फीट कापर का तार का केबल कीमती करीब 60,000 रूपये का जप्त किया गया है।
एवं लोहे की सामग्री कीमती 10,000 रूपये का कुल कीमती 70,000 रूपये का जप्त किया गया है।
🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी
2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा
3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया
4.प्र.आर.-ज्ञानसिंह टेकाम
5. आरक्षक -राकेश करपे
6. आरक्षक – रविमोहन
07.आरक्षक – देवा
08.आरक्षक – राजू
09.आरक्षक-अनुज
09.महिला आरक्षक-वर्षा नागले
09.सैनिक – सुभाष रघुवंषी
11.महिला सैनिक- उर्मिला





