सारनी पुलिस को कैरम बोर्ड संचालक ने बनाया बेवकूफ – जेब में भलती परमिशन कि आड़ में चल रहा जुए और नशे का अड्डा
बीच शॉपिंग सेंटर में चाय की आड़ में सिगरेट और मादक पदार्थ परोसे जा रहे, हार-जीत पर लग रहा दांव, गाली-गलौज से सहमे व्यापारी और मरीज
कुलदीप साहु
सारनी। शॉपिंग सेंटर में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे कैरम बोर्ड के संचालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे सीधे पुलिस प्रशासन को ही गुमराह कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सोनी इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से जल्द करेंगे मुलाकात बताएंगे सारनी की सारी हकीकत.? गुरुवार शाम 7 बजे जब सारनी पुलिस जांच करने पहुंची तो संचालक ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए भलते विभाग की फर्जी मनोरंजन परमिशन दिखा दी।
जबकि नियम बिल्कुल साफ है – बीच मार्केट में कैरम बोर्ड चलाने की परमिशन आबकारी विभाग देता है, जिसमें नगर पालिका की अनुशंसा अनिवार्य होती है। लेकिन संचालक जिले से एक साइन वाला लेटर लाकर पूरे प्रशासन को गुमराह करने का काम कर रहा है।

अंदर की हकीकत – चाय के नाम पर जुआ और नशे का कारोबार
पर्दे के पीछे की कहानी और भी काली है। चाय की दुकान की आड़ में कैरम बोर्ड पर जुए की तरह हार-जीत पर दांव लगाए जा रहे हैं। चाय की दुकान पर खुलेआम सिगरेट सहित मादक पदार्थों का नशा कराया जा रहा है। युवा पीढ़ी वहीं बैठकर नशा कर रही है और शॉपिंग सेंटर को नशे का अड्डा बना दिया है।
व्यापारियों में दहशत, मरीज जाने से कतरा रहे हैं
सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को हो रही है। इस दुकान के ठीक बगल में डेंटल क्लीनिक है, दूसरी तरफ टेलर की दुकान और ठीक सामने मेडिकल और क्लीनिक संचालित होता है। वहां आने वाले मरीज इन युवकों की अभद्र गाली-गलौज सुनकर अपने परिजनों के साथ डॉक्टर के पास आने से परहेज करने लगे हैं। युवक बीच शॉपिंग सेंटर में अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े कर व्यापारियों और ग्राहकों का आवागमन बाधित कर रहे हैं। जबकि मात्र 20 कदम की दूरी पर आम आदमी पार्टी का कार्यालय है।
2 दिन पूर्व हुआ था जमकर बवाल, दुकानें बंद कर भागे व्यापारी
जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व मंगलवार दोपहर हार-जीत के दांव में राशि लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। गाली-गलौज से आसपास के व्यापारी और क्लीनिक वाले सहम गए। विवाद इतना बढ़ा कि कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर चले गए। गनीमत रही कि ठीक 20 कदम की दूरी पर आम आदमी पार्टी का कार्यालय देख विवाद करने वाले दुकान संचालक को उसके दोस्त ने चुप कर दिया, नहीं तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि व्यापारी बेहद परेशान हैं। चाय की आड़ में कैरम बोर्ड पर दांव लग रहे हैं, नौजवान पीढ़ी नशा कर रही है। वे जल्द ही पुलिस अधीक्षक बैतूल से मिलकर इस दुकान को बंद करने की मांग करेंगे।
भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हुई तो जिम्मेदार कौन?
आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि शॉपिंग सेंटर में इस तरह की गतिविधि से लगातार विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है, जो 2 दिन पूर्व भी हुई थी। भविष्य में कभी कोई बड़ी घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी किराए पर दुकान देने वाले संचालक की ही होगी। कई व्यापारियों ने तो यहां तक कह दिया कि मामूली से लालच के चलते बीच शॉपिंग सेंटर में क्लीनिक और आम आदमी पार्टी कार्यालय के पास इस तरह की दुकान किराए पर देकर माहौल खराब करना और व्यापारियों में भय पैदा करना, किराए पर दुकान देने वाले को सोचना चाहिए।




