abkari mamla mp सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील में नकली और अवैध शराब के सेवन से हुई 11 लोगों की मौत की गंभीर घटना के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिरी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से कई कड़े आदेश जारी किए हैं।
श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव का तबादला
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सागर की सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें आगामी आदेश तक सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, ग्वालियर में पदस्थ किया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
इसके साथ ही, लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी आयुक्त ने सागर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दिलीप खण्डाते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, सागर संभाग निर्धारित किया गया है।

इलाके में हड़कंप, पुलिस और प्रशासन मुस्तैद
abkari mamla mp इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान जाने के बाद पुलिस ने करीब 12 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र की 7 शराब दुकानों को सील कर दिया है और संदिग्ध शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध और जहरीली शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी दोषी या लापरवाह अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।