
सारनी–स्व सुरक्षा निधी समिती swa surksha nidhi samiti द्वारा आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य श्रीमति फिरोजा बी को उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते में रूपए पछत्तर हजार की आर्थिक सहायता आर टी जी एस के माध्यम से स्थानांतरित की गई ।
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के कार्यपालन अभियंता भंडार में कार्यरत स्व श्री असलम खान वरिष्ठ संयंत्र सहायक का आकास्मिक निधन हुआ। जिसकी सूचना कार्यापालन अभियंता भंडार हर्षल नखाते द्वारा समिती को प्राप्त हुई ।
swa surksha nidhi samiti स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति के निर्णयानुसार एक फरवरी-2023 के पश्चात नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को पछत्तर हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
swa surksha nidhi samiti समिती ने कंपनी केडर के अधिकारी एवं कर्मचारी जो अभी तक सदस्य नहीं बन पाये हैं, उनसे सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है। मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन जबलपुर द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी कर सदस्यता अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। सचिव अंबादास सूने ने बताया कि स्व सुरक्षा निधी समिति द्वारा आश्रित परिवार की सदस्य फिरोजा बी के आवास क्रमांक सुपर डी 235 पर भुगतान की सूचना दी गई ।
मुख्य अभियंता सारनी एवं संबंधित कार्यालयों सहित प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड जबलपुर मुख्यालय को सूचित किया गया है। इस अवसर पर आश्रित परिवार के सलमान खान, नजीर खान सेवानिवृत्त संयंत्र पर्यवेक्षक श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह, जमील खान, फिरोज खान एवं भंडार विभाग से अमित वंजारे उपस्थित हुए।






