Food and Civil Supplies Department Betul कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 17 सितंबर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दलों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, रेस्टारेंट एवं डेयरी यूनिट की जांच की गई।
Food and Civil Supplies Department, Betul द्वारा चिचोली तहसील में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र स्थित 2 डेयरी इकाई, 2 रेस्टोरेंट एवं आमला तहसील अंतर्गत दीपाली ढाबा एवं टेस्टी बाइट रेस्टोरेंट से विभिन्न खाद्य पदार्थ के 05 नमूने जांच हेतु लिये गये। चिचोली स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति आमला में परिसर अस्वच्छ और जरूरी दस्तावेजों का संधारण नहीं पाया गया।

इसके अलावा राधा कृष्ण होटल रेस्टोरेंट एवं होटल डमरू वाला रेस्टोरेंट के किचन एवं स्टोर अस्वच्छ पाए गए। कारोबारी द्वारा दस्तावेजों का संधारण नहीं किया जाना पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर उक्त कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का अनिवार्यता से पालन और विधीवत दस्तावेजों का संधारण करें।






