
🔹पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित आरोपियों एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये हैं। इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी महोदया बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में कोतवाली बैतूल पुलिस ने अड़ीबाजी के आरोपी राहुल उईके को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
🔹विवरण – दिनांक 14.09.2026 को फरियादी रमेश बामने पिता मोहन लाल बामने, जाति मेहरा, उम्र 60 साल, निवासी माता मंदिर के पास ग्राम सोनाघाटी ने रिपोर्ट किया कि आरोपी सुमित उईके एवं राहुल उईके ने सायकल का धक्का लगने की बात पर माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियाँ देकर अड़ीबाजी कर रुपये माँगे व मारपीट कर चोट पहुँचाई व जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 776/2026 धारा 296(B), 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम को फरियादी की निशादेही पर आरोपी की तलाश पतारसी हेतु रवाना किया गया था। दिनांक 14.09.26 को आरोपी सुमित उईके को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का आरोपी राहुल उईके घटना दिनांक से फरार चल रहा था। पुलिस टीम के द्वारा आज दिनांक 17.10.26 को आरोपी राहुल उईके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपने साथी सुमित उईके के साथ जुर्म किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी राहुल उईके को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
🔹*गिरफ्तार आरोपी
1. राहुल उईके पिता पूरन उईके, उम्र 20 साल, निवासी भारत भारती जामठी, थाना कोतवाली, जिला बैतूल।
🔹उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में विशेष भूमिका – निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि चित्रा कुमरे, सउनि अजय अजनेरिया, प्र.आर. 94 अभिजीत खलतकर, प्र.आर. 430 चन्द्रपाल सरयाम, आर. क्र. 474 राहुल शर्मा, आर. क्र. 607 सूर्यकांत बरखाने की सराहनीय भूमिका रही।




