
ललित छत्रपाल की रिपोर्ट
नगर परिषद और नवसृजन समिति ने दिया जल संरक्षण का संदेश
गोतमा नदी पर बनाया बोरी बंधान, जल संकट से मिलेगी राहत , दिया स्वच्छता का संदेश
नगर में अल्प वर्षा के कारण गहराते जल संकट के बीच नगर परिषद भैंसदेही एवं नवसृजन जनकल्याण समिति ने एक मिसाल पेश की है। दोनों के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को नगर की जीवनदायिनी गोतमा नदी पर विशाल बोरी बंधान का निर्माण किया गया। नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के.एस. उईके स्वयं टीम के साथ नदी में उतरे और श्रमदान कर युवाओं का हौसला बढ़ाया। NJS की पूरी टीम ने कंधे से कंधा मिलाकर रेत से भरी बोरियों को नदी में व्यवस्थित कर जल संचय का मजबूत आधार तैयार किया।
तो वही दूसरे दिन शारदीय नवरात्रि पर माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद गौतमा नदी में फैली पुष्प माला, पूजन सामग्री व अन्य कचरे को हटाकर नवसृजन जनकल्याण समिति, भैंसदेही और नगर परिषद ने स्वच्छता की अनूठी मिसाल पेश की। समिति के सदस्यों ने आज सुबह गौतमा नदी घाट पर पहुँचकर जल में तैर रही माला-फूल और विसर्जन से बची सामग्री को बांस जाली की सहायता से बाहर निकाला।इस अवसर पर सचिव इंद्रदेव लिखितकर, मनीष नावंगे, अशोक गलफट, पत्रकार कमलेश कावड़कर, पिंटू चडोकर, राजेश राणे, राजा मस्की, सुजीत इरपाचे, जगदीश पाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।



