scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

Betul

अपर कलेक्टर वंदना जाट ने आमला में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

Scn News India

 

विक्की पारधी आमला

  • अपर कलेक्टर वंदना जाट ने आमला में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

आमला। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण- 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत अपर कलेक्टर वंदना जाट ने सोमवार को आमला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस मौके पर एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर जाट ने बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से प्राप्त किए जा रहे गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं उनके डिजिटल अपडेट की प्रगति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी मतदाताओं को प्रपत्र भरने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो, वहां बीएलओ आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने जनपद पंचायत एवं नगर निकाय के कर्मचारियों को भी इस प्रक्रिया में बीएलओ का सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर जाट ने बीएलओ को समय-सीमा के भीतर सभी गणना प्रपत्र एकत्रित कर शीघ्र डिजिटल प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण अभियान की गति तेज की जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण हो सकें।