
ब्यूरो रिपोर्ट
- रोजगार के साथ साथ स्थाई परिसंपत्तियों का होगा निर्माण – नरेन्द्र शिवाजी पटेल
- विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीवीका मिशन ग्रामीण पर पत्रकारवार्ता संपन्न
बैतूल। गुरूवार जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि 2047 में विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा गया है। वह गांवो को विकसित करने से ही पूरा होगा विकसित भारत गारंटी फार रोजगार आजीवीका मिशन ग्रामीण जिसे वीबी जी राम जी कहते है। ग्रामीण भारत को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह चार स्तंभो पर आधारिक समग्र विकास का मॉडल है। श्री पटेल ने पत्रकारो से चर्चा करते हुुए कहा कि चारो स्तंभो का उददेश्य रोजगार के साथ साथ स्थाई परिसंम्पत्तियों का निर्माण करना है। पहले मनरेगा के अंतर्गत श्रमिको को 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिलती थी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे बढाकर 125 दिन कर दिया है। चार स्तंभ से जुडे सवाल का जवाब देते हुए श्री पटेल ने बताया कि जल संरक्षण और जल संसाधन विकास के साथ साथ ग्रामीण इंस्फाइंस्ट्रक्चर और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को बढावा मिलेगा। प्राकृतिक आपदाओ से निपटने के लिए स्थाई समाधान तैयार किए जाएगें। महिलाओं के लिए आजीविका योजनाओ का एकीकरण होगा, जिसमें लखपति दीदी, ड्रोन दीदी को इस मिशन से जोडा गया है। योजना के नाम बदलने से जुडे सवाल का जवाब देते हुए श्री पटेल ने कहा कि योजनाओं में गांधी परिवार के नाम शामिल हो इसके लिए कांग्रेस सरकारों ने कार्य किए हैै। मोदी जी किसी के नाम पर योजना का काम नही करते सेवा से जोडने का काम करते है। रोजगार और पलायन से जुडे सवाल का जवाब देते हुए श्री पटेल ने कहा कि वीबीजी राम जी योजना के तहत पहले से ज्यादा रोजगार मिलेगा, पलायान रूकेगा, और अत्याधुनिक तकनीक से निगरानी की जाएगी। जिससे भ्रष्ट्राचार भी समाप्त होगा। महात्मा गांधी के विचारो से जुडे सवाल का जवाब देते हुए श्री पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार ग्राम स्वराज ,स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के रहे है। आज यह विचार भाजपा सरकार की नीतियों और संकल्प के कारण जमीन पर उतरते दिख रहे है। वहीं राम जी का नाम योजना में आने के सवाल पर श्री पटेल ने कहा कि इसका जवाब कांग्रेसी बेेहतर दे सकते है जिन्हे राम के नाम से शुरूवात से ही दिक्कत है। इस योजना में राज्यो को लचीलापन और अधिकार दिए है स्थानीय जरूरतो के अनुसार विकास होगा और ग्रामीण इंफाइंस्ट्रक्चर में बदलाव आएगा। सच्चाई यह है कि यह नाम किसी धर्म किसी भाषा से नही बल्कि रोजगार और आजीविका की गारंटी से जुडा हुआ है। मजदूरो की मजदूरी से जुडे सवाल का जवाब देते हुए श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल की तूलना में मोदी जी ने 70 प्रतिशत तक से अधिक राशी प्रतिवर्ष खर्च की है। अब नई योजना में एससी वर्ग के लिए भी अतिरिक्त रोजगार सृजन दिवस की बात शामिल की गई है। वीबीजी राम जी योजना के तहत मजदूरो को गांव मे ही काम मिलेगा , किसानो को समय पर श्रम उपलब्ध होगा। इस प्रकार ग्रामीण श्रमिको को लगभग 185 दिन तक गांव मे ही रोजगार का अवसर मिलेगा, यह पलायन रोकने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, महेन्द्रसिंह चौहान, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज ध्ुार्वे, अभियान के जिला संयोजक कृष्णा गायकी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, सहित जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी मंचासीन रहेै। फोटो – 1