
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे ने 10 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में सीएचओ, सेक्टर सुपरवाइजर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेकर समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एएनसी पंजी, हाई रिस्क महिलाओं के उपचार एवं प्रबंधन की जानकारी ली। राष्ट्रीय कार्यक्रमों की कम उपलब्धि पाए जाने पर सेक्टर सुपरवाइजर श्री विनोद कुमार वामने सेक्टर चंदोरा, श्रीमती ज्योत्सना मालवीय सीएचओ हतनापुर, श्रीमती सरिता सरोदे एएनएम हतनापुर, श्रीमती वच्छला कसारे एएनएम सांडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण, रसोईया में खाने एवं पीएनसी वार्ड का निरीक्षण किया।
पीएनसी वार्ड में नवजात शिशु की माता को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने आईपीडी में भर्ती मरीजों की कम संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुये खंड चिकित्सा अधिकारी को आईपीडी बढाने के निर्देश दिये। उपस्थित समस्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के शतप्रतिशत उपलब्धि पूर्ण करने की शपथदिलवाई।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय, डीसीएम, एमएण्डईओ, आरआई डाटा मैनेजर, सीएचओ, एएनएम एवं आशा पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।