
आकाश बालन
हिन्दी दिवस के अवसर पर शहर मे विभिन्न सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस कड़ी में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अशोक लिलैंड ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीटयूट रिसर्च द्वारा उमरानाला क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक सशक्त नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

नाटक के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन चलाने तथा नशे से दूर रहने, का संदेश दिया गया। कलाकारो की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शको का न केवल मनोरंजन किया , बल्कि “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के संदेश से भी आत्मसात कराया।
इस सड़क सुरक्षा का संदेश अशोक लिलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग ट्रेनिंग इंस्टीटयूट एण्ड रिसर्च के निर्देशक श्रीमान अशवीन कुमार एवं समस्त स्टाफ तथा पुलिस बल सहित वॉलंटियर्स व् मोबाईल मेडिकल सर्विसेज मौजूद रहा।

