
ब्यूरो रिपोर्ट
सीएम हेल्पलाइन की नॉन अटेंड शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने नॉन अटेंड रही शिकायतों के दिनों के आधार पर अधिकारियों का फरवरी माह का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पो लि. बैतूल जिला प्रबंधक श्री विख्यात हिडोंलिया का 9 दिनों का वेतन, मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केन्द्र बोरदेही सहायक प्रबंधक श्री संतोष कुमार चंदेल का 7 दिन का वेतन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैतूल सुश्री शिवानी राय का 6 दिन का वेतन तथा सचिव कृषि उपज मंडी समिति श्री सुरेश कुमार परते का 6 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी सुश्री तीजा पवार का 5 दिन का वेतन, श्रम पदाधिकारी श्री धम्मदीप भगत का 5 दिन का वेतन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुलताई श्री धर्मपाल सिंह मरकाम का 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। मुलताई प्रभारी तहसीलदार श्री संजय बरैया का 4 दिन का वेतन, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री सुश्री प्रीति पटेल का 4 दिन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड भैंसदेही प्रभारी सहायक यंत्री श्री निखिल जैन का 4 दिन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बैतूल कार्यपालन यंत्री श्री मनोज कुमार बघेल का 4 दिन का वेतन तथा प्रभारी तहसीलदार चिचोली श्री पीएस दीवान का 3 दिन का वेतन, प्रभारी तहसीलदार भैंसदेही श्री भगवान दास कुमरे का 3 दिन का वेतन, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र भीमपुर के सहायक प्रबंधक श्री क्षितिज मरावी का 3 दिन का वेतन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास बैतूल के उपसंचालक डॉ.आनंद कुमार बड़ोनिया का 3 दिन का वेतन तथा ऊर्जा विभाग के सहायक प्रबंधक श्री सीएल सकोम का 3 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड परियोजना क्रियान्वयन इकाई भोपाल सहायक परियोजना प्रबंधक श्री राहुल समाधिया का 2 दिन का वेतन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड शाहपुर के सहायक यंत्री श्री योगेश धुर्वे का 2 दिन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रभात पट्टन सुश्री आंचल पवार का 2 दिन का वेतन तथा ई गवर्नेंस शाहपुर सहायक प्रबंधक सुश्री सविता कासदे का 1 दिन का वेतन, जिला शहरी विकास अभिकरण बैतूल के परियोजना अधिकारी श्री सतीश मटसेनिया का 1 दिन का वेतन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बैतूल के सहायक ई गवर्नेंस प्रबंधक श्री राजीव कुंभारे का 1 दिन, महिला एवं बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण के परियोजना अधिकारी श्री निर्मल सिंह ठाकुर का 1 दिन का वेतन, महिला एवं बाल विकास परियोजना प्रभात पट्टन की परियोजना अधिकारी सुश्री वीरमति उबनारे का 1 दिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभात पट्टन के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप धुर्वे का 1 दिन, जनपद शिक्षा केंद्र बैतूल के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री दुर्गेश रघुवंशी का 1 दिन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड मुलताई के प्रभारी सहायक यंत्री श्री राजेश गौर का 1 दिन का वेतन, लोक निर्माण विभाग उप संभाग बैतूल के अनुविभागीय अधिकारी श्री दरदिनव परमार का 1 दिन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाडे का 1 दिन का वेतन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आमला श्री गोपाल साहू का 1 दिन, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड आमला नगर जोन प्रबंधक श्री विलास कुमार उइके का 1 दिन का वेतन, ताप्ती सामान्य बैतूल उपवन मंडल अधिकारी श्री देवानंद पांडे का 1 दिन, जिला परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला का 1 दिन, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र सावलमेंढा के सहायक प्रबंधक श्री जलज वायकर का 1 दिन का वेतन, उपायुक्त सहकारिता विभाग श्री केके शिव का 1 दिन का वेतन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी सहकारिता विभाग बैतूल कुमारी परिधी अग्रवाल का 1 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं।




