
किरण ढँढोरिया
मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारणी में आयोजित होगा। रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला रोजगार अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई बैतूल को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।