
ब्यूरो रिपोर्ट
पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा द्वारा कराये जा रहे नवग्रह मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के दौरान कलश यात्रा में बड़ा हादसा हो गया। यात्रा में शामिल दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं जिनमें से एक महिला कलावती बाथम (60) की मौत हो गई है। गंभीर घायलों में विमला और रति साहू शामिल हैं।
आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा नवग्रह मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन करा रहे थे. इसी कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली गई थी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा के दौरान किसी कारणवश भगदड़ मच गई और हादसा हो गया। जिससे महिलाएं घायल हो गईं, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे। बता दे की नवग्रह पीठ पर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलेगा जिसमें विभिन्न अनुष्ठान और पूजा-अर्चना होंगे।