
ब्यूरो रिपोर्ट
- मां माचना घाट ग्रीन सिटी में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
- 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगी पूर्णाहुति
बैतूल। मां माचना घाट ग्रीन सिटी में नवनिर्मित मंदिर में मां माचना मैया की प्रतिमा एवं शिवलिंग की स्थापना को लेकर तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार 9 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां माचना मैया की प्रतिमा एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
मां माचना जन्मोत्सव समिति के संयोजक आनंद प्रजापति ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी भक्तों से आग्रह किया है कि मां माचना घाट ग्रीन सिटी पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।




