
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
- भैंसदेही में प्रमुख जन गोष्ठी का हुआ आयोजन
- चंदन की बगिया में एक सैकड़ा से अधिक लोग हुए शामिल।
भैसदेही:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के निमित्त चल रहे कार्यक्रमो की श्रृंखला में आज भैंसदेही खंड केन्द्र पर चंदन कि बगिया लॉन में “प्रमुख जन गोष्ठी” का आयोजन किया गया जिसमें भैंसदेही खंड अंतर्गत आने वाले 21 मंडलो से एक सैकड़ा से भी अधिक सामाजिक, धार्मिक एवं विविध संगठन के महिला- पुरुषो ने भाग लिया।
गोष्ठी का शुभारंभ अतिथि के रूप में उपस्थित खंड संघचालक ताप्ती प्रसाद जी चंदेल, विद्या भारती सह संगठन मंत्री अनिल जी अग्रवाल एवं जिला सेवा प्रमुख वक्ता शिवराज जी झाड़े द्वारा भारत माता, डॉ साहब एवं गुरुजी के छायाचित्र कि पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।

उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वक्ता द्वारा कहा गया कि संघ कि दृष्टि में प्रमुख जन वह सामान्य व्यक्ति होता है जो समाज हित के किसी भी कार्य मे लगा रहता है उन्होंने संघ की स्थापना पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सौ वर्षों कि यात्रा एवं समाज मे व्याप्त वर्तमान समस्याओं पर भी अपनी बात कहने के साथ ही हिन्दू स्वभाव एवं संस्कारो के विषय मे बात करते हुए कहा कि विश्व मे सिर्फ हिन्दू ही है जो सर्वे भवन्तु सुखिनः और सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय कि बात करता है ।
अनिल जी अग्रवाल द्वारा उपस्थित जनों से संवाद करते हुए संघ को लेकर उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने के साथ ही संघ के विषय मे जिज्ञासाओं का संतोष जनक समाधान किया गया।
कार्यक्रम सामूहिक वंदेमातरम गान के साथ सम्पन्न हुआ।






