
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही। अधिवक्ता संघ भैंसदेही के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित जिला विकास सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य पं. संजय तिवारी अधिवक्ता व श्रीमती नीता तिवारी के अधिवक्ता सुपुत्र चि. आदर्श एवं श्री धर्मेन्द्र राजपूत व श्रीमती छाया राजपूत की अधिवक्ता सुपुत्री सौ.कां. आयुषी का विवाह 20 फरवरी 2026 को सम्पन्न हुआ है जिनका आशीर्वाद- समारोह भैंसदेही नगर के प्रसिद्ध उमा लॉन में आयोजित किया गया। तिवारी परिवार द्वारा आयोजित इस आशीर्वाद समारोह में क्षेत्र के लाडले विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने शामिल होकर वर-वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान कर नवयुगल के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। आशीर्वाद समारोह के इस अवसर पर विधायक के अलावा कई जनप्रतिनिधियों, नेताओं, अधिवक्ताओं, अधिकारी,कर्मचारियों,व्यापारियों,कृषको, पत्रकारों, वर एवं वधु पक्ष से जुड़े रिश्तेदारों, स्वजातीय बंधुओं एवं गण मान्य नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।






