
ब्यूरो रिपोर्ट
- ब्रह्माकुमारीज के विशेष संवाद सम्मान समारोह में सम्मानित हुए डॉ. मयंक भार्गव
- इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर एवं भाग्य विधाता भवन की संचालित मंजू दीदी ने किया सम्मानित
बैतूल। ब्रह्माकुमारीज के बैतूलबाजार रोड स्थित भाग्यता विधाता भवन में बुधवार को विशेष संवाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में पत्रकारिता में पीएचडी करने वाले बैतूल जिले के पहले, दैनिक राष्ट्रीय जनादेश के प्रधान संपादक, इंडिया टीवी, पीटीआई भाषा, आकाशवाणी के संवाददाता और भोपाल और बैतूल से प्रकाशित गोंडी भाषा के अखबार लोकांचल के प्रकाशक एवं संपादक, जिले के वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विचारक एवं राजनीतिक समीक्षक डॉ. मयंक भार्गव को इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर, कार्पाेरेट ट्रेनर एवं लाइफ कोच मुम्बई प्रोफेसर ईवी गिरीश एवं भाग्य विधाता भवन की संचालिका मंजू दीदी द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि प्रो. गिरीश 1 हजार से अधिक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मेलनों में व्याख्यान दे चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. भार्गव बैतूल जिले के पहले और एकमात्र पत्रकार हैं जिन्होंने पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्हें जनजातीय भाषा गोंडी में प्रकाशित समाचार पत्र की प्रभावशीलता का बैतूल जिले के पाठकों के संदर्भ में अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया था जिस पर भोपाल की सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने यह पीएचडी उपाधि प्रदान की है। डॉ. मयंक भार्गव को सम्मानित किए जाने पर जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने बधाई दी है।





