
ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अटल स्मृति समिति के राष्ट्रीय संयोजक *धीरज पटेरिया* पूरे मप्र में लगभग पच्चीस हजार किलोमीटर की यात्रा कर हर जिले में जनसंघी कार्यकर्ताओं को घर पंहुचकर रजत पत्र शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित कर रहे इसी क्रम में आज बैतूल जिले में पहुंचे सबसे पहले *श्री शिवचरण अग्रवाल जी मुलताई ,श्री रामचरित मिश्रा जी बैतूल,श्री राजा ठाकुर जी बैतूल,श्री रमेश मिश्रा जी बैतूल,श्री छोटेलाल राठौर की खारी,श्री इक्कम सिंह जी मंडई,श्री महेश महतो जी जुआड़ी,श्री रामदीन जी उईके जिलेरी श्री केशव प्रसाद मिश्रा जी भौंरा,श्री रामकुमार जी वर्मा बैतूल,श्री सुखदेव यादव जी तारा* को सम्मानित किया।

सम्मान पाकर जनसंघी नेता गण भावुक हो गए उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का स्वर्णिम पल है जो आज हमे *अटल कार्यकर्ता सम्मान* प्राप्त हो रहा श्री राजा ठाकुर और श्री महेश महतो ने कहा कि आज हमे लग रहा की हमने जो मेहनत संघर्ष विपरीत परिस्थितियों में को कार्य किया था उसका प्रतिफल प्राप्त हो गया उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए धीरज जी और उनकी टीम की भूरी भूरी सराहना की यहां तक कहा कि हमारी उम्र दस बीस साल बढ़ गई कार्यक्रम के दौरान बैतूल से *आनंद प्रजापति गेलेंद्र राठौर नरेश फाटे सतीश बड़ोनिया दीपक उइके बबलू मालवीय अजय बाजपेई राजेश परते राजेश महतो उपस्थित रहे।







