
मनोज लिल्हारे बगडोना
सारनी। वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह उइके शासकीय महाविद्यालय, सारनी के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष सिंह राजपूत (ब्लॉक समन्वय, म.प्र. जन अभियान परिषद) उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में अनिल कुमार शर्मा (समन्वयक, जन अभियान परिषद), किशोर कुमार भुस्कुटे (सीनियर टेक्नीशियन, WCL), नंदू पवार (WCL), संजय गुप्ता (परचेज डिपार्टमेंट), यशोमती भोरवंशी (MSW), तथा सुरवन सलाम (सचिव) उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के भूतपूर्व एनएसएस स्वयंसेवक शुभम बारस्कर, वैभव भुस्कुटे, उमेश इवने एवं सुनील वरकड़े भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वयंसेवकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम तथा स्टाफ सदस्य अनिल तुमडाम, गोलमन आहाके, डॉ. यधुवंशी , डॉ. अंजना राठौर, लक्ष्मी नागले, मनोज नागले, संगीता उघड़े एवं कविता धोटे सहित समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि संतोष सिंह राजपूत जी ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए ‘बोरी बंधान’ कार्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अनिल कुमार शर्मा जी ने महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया। किशोर कुमार भुस्कुटे जी एवं नंदू पवार जी ने भी एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। यशोमती भोरवंशी जी ने नन्हे बच्चों को नारी सशक्तिकरण के महत्व को विस्तार से समझाया।कार्यक्रम में भूतपूर्व स्वयंसेवकों ने एनएसएस के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही डॉ. अंजना राठौर जी ने आभार व्यक्त किया । अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम द्वारा स्वरचित गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




