
ब्यूरो रिपोर्ट
मध्यप्रदेश पुलिस ने डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। Technology Sabha Awards में ‘IT Implementation for Governance & Public Service Delivery’ अवॉर्ड प्राप्त करने के उपरांत MP पुलिस की SCRB टीम ने DGP श्री कैलाश मकवाणा से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया। ADG SCRB श्री जयदीप प्रसाद, IG श्री हरिनारायण चारी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह सम्मान The Indian Express Group द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग, डिजिटल गवर्नेंस एवं नागरिक सेवा वितरण में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया है।