
ब्यूरो रिपोर्ट
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी में 55वें राष्ट्रीय औद्योगिक संरक्षा दिवस एवं संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सुरक्षा की शपथ के साथ किया गया। इस वर्ष यह अवसर होली के उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया, जहाँ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रंगों के साथ सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्मिकों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।





