
ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। भोपाल स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान – 2026 के तहत चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम एवं भोपाल सम्भाग की विषय वक्ता कार्यशाला में बैतूल भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के साथ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे एवं जिला पदाधिकारी व् कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
प्रशिक्षण सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विस्तार, संगठन की कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभा दर्शन जैसे सात प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल , मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव , भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल , केन्द्रीय मन्त्री श्री दुर्गादास उइके व प्रशिक्षण टोली के पदाधिकारीगणों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला ।






