
ब्यूरो रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम बैतूल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वकांक्षी योजना PM rahat scheme /Road accident victim hospitalization and assured treatment के सफल किर्यान्वयन हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया गया जिसमे अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्राभारी एवं फील्ड ऑफिसर सम्मिलित हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल की उपस्थिति में डिस्ट्रिक्ट रोल आउट मैनेजर eDAR अभिषेक वगैड्रे दवरा दी गई
इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ (दुर्घटना के पहले एक घंटे) के भीतर पीड़ितों को बिना किसी वित्तीय बाधा के तत्काल और सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना है।

योजना की मुख्य विशेषताएं:
• ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज: दुर्घटना के प्रत्येक पात्र पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों की अवधि तक प्रति व्यक्ति ₹1.5 लाख तक का मुफ्त (कैशलेस) उपचार प्रदान किया जाएगा।
• गोल्डन ऑवर पर केंद्रित: अध्ययनों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50% तक कम किया जा सकता है। यह योजना इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बनाई गई है।
• 112 हेल्पलाइन का एकीकरण: आपातकालीन स्थिति में कोई भी व्यक्ति 112 नंबर डायल करके निकटतम नामित अस्पताल की जानकारी प्राप्त कर सकता है और एम्बुलेंस सहायता का अनुरोध कर सकता है।
• डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया: यह योजना पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिसमें ‘इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट’ (e-DAR) और ‘ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम’ (TMS 2.0) का उपयोग किया जाएगा।
• भुगतान की गारंटी: अस्पतालों को उनके द्वारा किए गए इलाज के स्वीकृत दावों का भुगतान 10 दिनों के भीतर किया जाएगा, जिससे अस्पतालों को निर्बाध उपचार प्रदान करने का प्रोत्साहन मिलेगा।
• हिट एंड रन मामलों में सहायता: जिन मामलों में वाहन का बीमा नहीं होगा या ‘हिट एंड रन’ के मामले होंगे, वहां भारत सरकार अपने बजटीय आवंटन के माध्यम से उपचार का खर्च वहन करेगी।

शिकायत निवारण तंत्र:
योजना के कार्यान्वयन में किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला स्तर पर ‘जिला सड़क सुरक्षा समिति’ जवाबदेह होगी। जिला कलेक्टर या मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक नामित शिकायत निवारण अधिकारी पीड़ितों की शिकायतों का निपटारा करेगा।
सरकार का दृष्टिकोण





