
भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड के खिताब को तीन बार अपने नाम करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आठ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां भारतीय टीम 96 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही।