
दुखद समाचार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी तथा आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती ऋतु खंडेलवाल जी की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का आज बुधवार को दुःखद निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निज निवास बैतूल गंज से कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।




